फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद की बैठक में हंगामा, अफसरों पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
बचत भवन चंबा में बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न विभागो के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। बचत भवन चंबा में आयोजित जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक काफी हंगामेदार रही। विभिन्न मदों के तहत कार्य शुरू और पूरा न होने पर जिला परिषद सदस्य अधिकारियों पर भड़क गए। इन कार्यों में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू न होने, पानी की समस्या, एक स्कूल को असुरक्षित घोषित न करने आदि जैसे मुद्दे शामिल रहे। जिप सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बैठक में जहां कुछ अधिकारियों पर गुस्सा फूटा तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ अधिकारियों की जमकर सराहना भी की गई। इनमें लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार और बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा सहित जलशक्ति विभाग भरमौर के अधिशासी अभियंता दिलेर सिंह सहित नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता शामिल रहे। न्यू पेंशन स्कीम, पंचायत चौकीदार को नियमित करने, जिला परिषद में कार्यरत पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक को एनपीएस नंबर आवंटित करने के बारे में प्रस्ताव पारित किए गए और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के बारे में भी प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा ने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की कार्य योजना बनाने और तय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित बैठक में भाग लेना सुनिश्चित बनाएं। बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद्र ठाकुर ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने और विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए।
चिकित्सक के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई : मनोज
कुुछ समय पहले चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन महिला को देखने के लिए चिकित्सक नहीं आया। मसलन महिला की मौत हो गई। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि दर्द से कराह रही महिला को देखने चिकित्सक क्यों नहीं पहुंचा? इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई है लेकिन कोई भी कार्रवाई जिम्मेवार स्वास्थ्य स्टाफ पर नहीं हुई है। महिला की अब मृत्यु हो चुकी है। इस पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठकों में नहीं पहुंचते अधिकारी : ललित
किलोड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिकारियों पर खूब भड़ास निकाली। बताया कि उन्होंने विभिन्न मद लगाए, जिनमें सड़क निर्माण के कार्य ज्यादा हैं। इन कार्यों में पूर्व की बैठक में दिया गया जवाब ही सुनने को मिलता है। जिला स्तरीय अधिकारी बैठकों में पहुंचते ही नहीं हैं। जिन अधिकारियों को बैठक में भेजा जाता है, वे पूरा होमवर्क ही नहीं करते।
निदेशालय में की जाएगी शिकायत
शुक्रवार को आयोजित बैठक में कुछ अधिकारी नदारद रहे। इस मामले को लेकर बैठक में विरोध भी जताया गया। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अब निदेशालय में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें