फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ तक विद्यार्थी भर सकेंगे प्रवेश फार्म, 12 से 14 अगस्त तक जमा होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में अब एडमिशन फार्म भरने की तिथि नौ अगस्त रहेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बारे शेड्यूल जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के मुताबिक 26 जुलाई से नौ अगस्त तक एडमिशन फॉर्म विद्यार्थियों को भरना होगा। दस से 11 अगस्त तक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पहली मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। 12, 13 व 14 अगस्त को विद्यार्थी फीस जमा करवा पाएंगे। साथ ही दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद सरकार ने अब कॉलेजों में नियमित कक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल भी समस्त कॉलेजों को उच्च शिक्षा निदेशालय ने भेज दिया गया है। इसके मुताबिक ही समस्त कॉलेज प्रधानाचार्यों को प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित बनानी होगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज में दो दिनों में करीब 200 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरा है। पहले दिन जहां 110 विद्यार्थी तो दूसरे दिन नब्बे विद्यार्थियों ने फार्म भरा। प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश के दौरान पेश आने वाली दिक्कतों का भी समाधान किया जा रहा है। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। नौ अगस्त तक विद्यार्थी फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें