फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर चाचा-चाची और भाई रिमांड पर

Mon, 27 Apr 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भटियात की तुन्नुहट्टी पंचायत के जंद्राह की युवती ने खा लिया था जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार, युवती ने सुसाइड नोट में की है मां को न्याय दिलाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र की पंचायत तुन्नुहट्टी के जंद्राह गांव में आत्महत्या के लिए युवती को उकसाने के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को तीनों आरोपियों को डलहौजी न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस ने युवती के चाचा-चाची और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर जंद्राह गांव की युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे तबीयत बिगड़ गई थी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी माता को न्याय दिलाया जाए। इसके अलावा भी कई बातों का जिक्र किया है। अंत में लिखा है कि मेरी माता का दुख मुझसे और देखा नहीं जाता, इसलिए माता जी मैं जा रही हूं। सिमरण तीनों बहनों में सबसे छोटी थीं। कुछ दिन पहले पारिवारिक सदस्यों में घर और जमीन को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सिमरन ने घर पर रखी गई दवाई खा ली। जब तबीयत खराब हुई तो उनकी माता ने नजदीकी क्लीनिक में पहुंचाया। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो चुवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। रिश्तेदार ने जब सिमरन से कहा कि सभी टेस्ट ठीक हैं लेकिन तबीयत में सुधार नहीं आ रहा है। इस पर सिमरन ने दवाई पीने की बात बताई। इसके बाद शुक्रवार को परिजन उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा ले गए। यहां युवती की मौत हो गई। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि अदालत से तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें