फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किलाड़ माल रोड की खस्ताहालत पर बुलंद की आवाज

Mon, 27 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। किलाड़ माल रोड की खस्ताहाल स्थिति और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर पांगी सेवियर्स संस्था ने आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

संस्था के फाउंडर नीरज, अध्यक्ष तमन्ना कुमारी, सचिव निकेतन राणा, सदस्य प्रेम सिंह, सुभाष कुमार, भावना कुमारी ने कहा कि माल रोड क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। इस पर स्थानीय लोगों, यात्रियों का भारी आवागमन रहता है। हर वर्ष सड़क की मरम्मत की जाती है लेकिन कुछ समय के भीतर ही सड़क उखड़ जाती है। बार-बार सड़क का टूटना न केवल निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि वह सार्वजनिक धन का दुरुपयोग और जनता की असुविधा का कारण भी बन रहा है। उन्होंने आवासीय आयुक्त से मांग की है कि सड़क का निर्माण उच्च मानकों के साथ किया जाए। संबंधित ठेकेदार को सख्त चेतावनी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें