फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा बाजार की दो दुकानों के टूटे ताले, पचास हजार की नकदी पर हाथ साफ

Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर के मुख्य बाजार की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी पर हाथ साफ कर गए। सोमवार देर रात के समय डोगरा बाजार स्थित शादी विवाह का सामान बेचने वाले दो दुकानदारों की दुकानों में चोरी हुई। जिसमें दोनों दुकानों के अंदर रखे नोटों के हार चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमरेश महाजन की दुकान से करीब 35 हजार और कनव गुप्ता की दुकान से करीब 15 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना के बाद पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिये चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन दुकानों के बाहर अंधेरा ज्यादा होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर नहीं आ रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात के समय शहर के बाजार की दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें चोरों ने करीब पचास हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें