फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हलूरी गांव में दो दुकानों में लगी आग, सामान राख, परिवार बाल-बाल बचा

Sun, 18 May 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हलूरी गांव में अ​ग्निकांड के चलते हॉल में हुआ नुकसान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
सलूणी चंबा। उपमंडल सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत डांड के गांव हलूरी में आग लगने से दाे दुकानें जलकर राख हो गईं जबकि दुकान के ऊपर बना हॉल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपति और दुकान में रखा सामान राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग हॉल तक पहुंचने से पहले सोये लोग बाहर निकलने में कामयाब हो गए। वहीं, दूसरी तरफ आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन केंद्र सलूणी और पुलिस थाना किहार से टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने भी प्रारंभिक नुकसान का आकलन कर लिया है। करीब 14 लाख रुपये का नुकसान इस अग्निकांड में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे अचानक दुकानों में आग लगी। प्रभावित परिवार मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें दुकानों में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फटने की आवाज सुनाई दी। उसके बाद मनोज बाहर निकला और अपने परिवार को भी सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो पाया। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, ग्रामीण काफी हद तक आग बुझाने में कामयाब रहे मगर नुकसान को कम न कर सके। देर रात अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। कुल मिलाकर इस अग्निकांड में प्रभावित को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। टीम ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रारंभिक दृष्टि में करीब 14 लाख रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। आगामी जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें