फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर केहरू पहाड़ी के दरकने से वीरवार सुबह दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच मंडल चंबा की मशीनरी और मजदूरों ने सुबह छह बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल करवाया। एनएच बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एनएच बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है जिले में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद वीरवार सुबह चार बजे एनएच पर केहरू नामक स्थान पर पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ और वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। एनएच बंद होने से सब्जी सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं की गाड़ियां भी फंसी रही। सूचना मिलने के बाद एनएच मंडल की मशीनरी को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर भेजा। उसके बाद सुबह छह बजे एनएच वाहनों के लिए बहाल हुआ।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि केहरू पहाड़ दरकने से एनएच सुबह चार बजे बंद हो गया था। सड़क को छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें