फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में दसवीं से ग्यारहवीं कक्षा में प्रमोट हुए हजारों विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से इसके बारे में स्कूल प्रमुखों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश मिलने के बाद स्कूल प्रमुखों ने भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन लिंक तैयार कर लिए हैं। इसके माध्यम से ग्यारहवीं कक्षा में बच्चों को एक क्लिक पर प्रवेश मिलेगा। 31 मई तक ऑनलाइन प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विभाग उच्च निदेशालय से आगामी निर्देशों का इंतजार कर रहा है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते वर्तमान में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी 17 मई तक यह फैसला हो सकता है कि ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निदेशालय क्या व्यवस्था बनाता है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस बार दसवीं की बोर्ड कक्षा की परीक्षाएं नहीं हुई। साथ ही जमा दो कक्षा की परीक्षा भी विद्यार्थी नहीं दे पाए हैँ। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश संबंधित स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें