फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत बाजार में दो बाइकें और एक स्कूटी को लगी आग

विज्ञापन
बनीखेत में जले दोपहिया वाहन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में शनिवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई। जब सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख साथ लगते घरों के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने अन्य लोगों को भी मदद के लिए बुलाया और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को भी दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद दो बाइकें और एक स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि दो अन्य स्कूटियों को उसके मालिकों ने समय रहते वहां से हटाकर बचा लिया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच बाइकों में लगी आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहनों को आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसमें शक के दायरे में एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है। पुलिस उप अधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि वाहनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें