बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते जिला समन्वयक दीपक श?
- फोटो : Chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने कहा कि निगम की ओर से जिला चंबा में कई प्रकार के कौशल निखार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं, ताकि युवा प्रशिक्षण के बाद स्वावलंबी बन सकें। यह जानकारी उन्होंने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान दी।
शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित पंफ्लेट भी वितरित किए। शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से पीजीडीसीए और डीसीए का प्रशिक्षण निशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ये सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क हैं। चंबा के युवाओं को वर्तमान को मनाली स्थित पर्वतारोहण केंद्र में ट्रैकिंग गाइड प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे अपने कौशल को निखार कर स्वावलंबी बनें। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।