चंबा। मुंबई से चंबा में नकली नशीली दवाइयां पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। करीब छह माह तक जेल में रहने के बाद दोनों आरोपियों को राहत मिली है। उच्च न्यायालय में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों को जमानत देने का फैसला सुनाया। दवाइयों को कूरियर करने वाली कंपनी की मालकिन आशा मैसी और मुंबई से दवाई सप्लाई करने वाला मोहम्मद अहमद को उच्च न्यायालय से जमानत मिली है जबकि, जिला अदालत में उनकी याचिका खारिज हो गई थी।
मामले में दोनों आरोपियों को छह माह पहले नकली नशीली दवाइयों की खेप मुंबई से चंबा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। करीब छह माह तक जेल में रहने के बाद अब उन्हें जमानत मिल गई है। हालांकि, जमानत मिलने से आरोपियों के खिलाफ मामला समाप्त नहीं हुआ है। अब मामले का ट्रायल न्यायालय में चलेगा और सुनवाई के दौरान आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच होगी। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि नकली नशीली दवा मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत मिल गई है।