फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बलिदानी राइफलमैन खेम राज को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी राइफलमैन खेम राज को उनके पैतृक गांव गोला में श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने जांबाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल और कैप्टन सुनीत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बलिदानी खेम राज के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए जांबाजों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देकर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। राइफलमैन खेम राज का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें