चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया। राज्यपाल ने खिलाड़ियों से परिचय किया।
कबड्डी कोच रफी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में भटियात ने डुगली को 44-6 अंकों से हराया। दूसरे मैच में धर्मशाला ने कल्हेल को 56-10 अंकों से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में खेलो इंडिया ने साहो को 33-18 अंकों से पराजित किया। चौथे मुकाबले में चंबा ने सिढ़कुंड को 44-12 अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संवाद