फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा बाजार में शॉर्ट कुर्ती, कोट सेट का ट्रेंड, युवतियों में बढ़ी मांग

Sat, 26 Apr 2025 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बाजार में दुकान पर बेचने के लिए रखी शॉर्ट कुर्तियां: संवाद
विज्ञापन
चंबा। गर्मी के मौसम में फैशन के शौकीनों के बीच शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट जबरदस्त ट्रेंड में हैं। खासकर युवतियों और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बीच इनका क्रेज बढ़ रहा है। चंबा बाजार में इन कपड़ों की मांग इतनी अधिक हो गई है कि दुकानदारों को बार-बार नया स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की दुकानों, शॉपिंग मॉल्स और शॉल रूम्स में शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट की भरमार देखने को मिल रही है। इनकी कीमतें भी ग्राहकों की जेब के हिसाब से 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक हैं। डिजाइन की बात करें तो ट्रेडिशनल प्रिंट, चिकनकारी, मिरर वर्क और प्लेन फॉर्मल लुक में कोट सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं।
यह फैशन ट्रेंड आने वाले महीनों तक बना रहेगा, खासकर कॉलेज सीजन और त्योहारी मौसम में इसकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों के अनुसार अनिल महाजन, दिनेश शर्मा, गोपाल महाजन, महिंद्र सिंह का कहना है इस बार की गर्मी में शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट की बिक्री पिछले सीजन की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स के चलते कारोबार में कुछ हद तक गिरावट आई है, क्योंकि कुछ लोग सस्ते दामों में वहीं से खरीदारी कर रहे हैं। शॉर्ट कुर्ती और कोट सेट न केवल स्टाइलिश हैं बल्कि आरामदायक भी हैं, जिससे यह लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। बाजारों की रौनक इस नए फैशन ट्रेंड की गवाही दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें