फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी अस्पताल में एक डॉक्टर, बाकी फाइलों में

Sat, 26 Apr 2025 10:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलूणी अस्पताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। जिला चंबा की सलूणी तहसील में स्थित नागरिक अस्पताल नाम भले ही बड़ा हो, लेकिन सुविधाएं सीमित हैं। हालत यह है कि शाम ढलते ही अस्पताल के गेट पर ताला लटक जाता है।
रात में इलाज की आस लेकर आने वाले मरीजों को आपात स्थिति में 60 किलोमीटर दूर चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का रुख करना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल में आठ डॉक्टरों के पद स्वीकृत किए हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक चिकित्सक तैनात है।
विज्ञापन

यानी लोगों को सेवाएं देने वाला डॉक्टर मात्र एक ही है, बाकी अभी फाइलों में हैं। यही कारण है कि रात के समय कोई भी इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। विकास खंड सलूणी की 10 पंचायतों की लगभग 15 हजार की आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर है।
मगर डॉक्टरों की कमी के कारण उपचार के लिए दर-बदर भटकने के लिए विवश है। कई बार आपात स्थिति में रात के वक्त लोग उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचते हैं, तो संस्थान पर ताला लटका मिलता है।
विज्ञापन

मजबूरन उन्हें चंबा या फिर डलहौजी का रुख करना पड़ता है। पहले यहां दो डॉक्टर तैनात थे, जिससे दिन-रात मरीजों को उपचार की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन पिछले एक साल से मात्र एक डॉक्टर के भरोसे ही पूरा अस्पताल चल रहा है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि सरकार को चिकित्सकों की भारी कमी के बारे में अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें