फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंबल का पेड़ गिरने से राप्रापा थुलेल की छत्त क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला थुलेल में पेड़ गिरने से विद्यालय की छत क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि विद्यालय की छत पर शाम करीब चार बजे पेड़ गिरा। विद्यालय में बच्चों की मौजूदगी में पेड़ नहीं गिरा अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलने के बाद विद्यालय के मुख्याध्यापक ने विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला थुलेल में 40 बच्चे पढ़ाई करते हैं। रोजमर्रा की तरह सोमवार दोपहर बाद बच्चे विद्यालय से छुट्टी कर घरों के लिए रवाना हो गए। शाम करीब चार बजे अचानक विद्यालय भवन के साथ स्थित सिंबल का एक पेड़ टूटकर विद्यालय की छत पर आ गिरा। इससे विद्यालय की छत क्षतिग्रस्त हो गई। प्राथमिक पाठशाला थुलेल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से विद्यालय की क्षति क्षतिग्रस्त हुई है। इस बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें