फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट पार्टी में शिरक्त करने गए व्यक्ति का खैरी पुल के समीप नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। खैरी पुल के समीप एक व्यक्ति का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। खैरी पुलिस थाना से टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महिंद्र कुमार (37) पुत्र रामचंद निवासी खाड़ा डाकघर सांधर जम्मू कश्मीर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी लाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि व्यक्ति यहां एक ठेकेदार पास काम करता था।
जानकारी के अनुसार महिंद्र कुमार 31 जनवरी को बग्गी सेवा प्रोजेक्ट में कार्यरत एक व्यक्ति की सेवानिवृत्ति समारोह में गया था। लेकिन वह एक फरवरी को घर वापिस नहीं आया। परिजनों ने महिंद्र कुमार को हर जगह तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना खैरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिंद्र हर संभावित जगह पर तलाश की। इसी बीच मंगलवार को कुछ लोग खैरी पुल से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुल के नीचे नदी में शव को देखा। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस थाना खैरी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना खैरी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकाला और औपचारिकताएं पूरी कर शव को सिविल अस्पताल डलहौजी पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके की रवाना हुई। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल डलहौजी में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें