फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी सड़क पर सफर करना बना गले की फांस

विज्ञापन
खस्ताहाल मैहला संपर्क मार्ग से गुजरता वाहन। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। मैहला पुल से जालपा माता मंदिर मार्ग तक एक किलोमीटर सड़क पर सफर करना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि सड़क पर गड्ढों की भरमार है। ऐसे में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह से तारकोल उखड़ चुकी है। पुल को पार करने के बाद सड़क पर पानी बह रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मैहला में ऐतिहासिक जालपा माता मंदिर है। यहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। श्रद्धालु गाड़ियों में हिचकोले खाकर मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी पानी से भरी सड़क पर परेशानी हो रही है। हालांकि, ग्रामीण कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क की हालत को सुधारा नहीं गया है।
लोक निर्माण विभाग जल्द ले सड़क की सुध
विद्यार्थी अभिषेक कुमार का कहना है कि मार्ग पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं और पानी भी मार्ग पर बहता रहता है। विभाग को जल्द सड़क की सुध लेेनी चाहिए।
दुकानदार काकू राम का कहना है कि मैहला पुल तक सड़क ठीक है लेकिन उसके बाद करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पर गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। दूध विक्रेता मासूम मोहम्मद का कहना है कि यह मार्ग संकीर्ण भी है। विभाग को मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही इसको चौड़ा भी करना चाहिए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी केहर सिंह का कहना है कि मैहला बाजार में वाहनों की काफी आवाजाही रहती है लेकिन सड़क की हालत दयनीय है। इसको लेकर जल्द विभाग प्रयास करे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ठाकुर सिंह का कहना है कि सड़क को दुरुस्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सड़क पर जहां पानी बह रहा है वहां पेवर बिछाने की योजना है। बाजार में कुछ जगह गड्ढे भर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें