फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में पटरी पर लौटने लगी परिवहन व्यवस्था

Fri, 24 Jul 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खुलने पर बहाल होने लगे मार्ग, भरमौर सहित कई रूटों पर दौड़ने लगीं बसें
विज्ञापन

बसें शुरू होने से नौकरीपेशा, मरीजों और कामकाजी लोगों को मिली बड़ी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तीन दिन से लगातार बारिश के कारण जिले में जगह-जगह सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से ठप पड़ी परिवहन व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। शुक्रवार को मौसम साफ होने और कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बहाल होने के बाद चंबा के लिए बसों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से सड़क संपर्क प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

परिवहन निगम की अधिकांश बसें या तो बंद रहीं या फिर आधे रास्ते तक ही संचालित हो सकीं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी नौकरीपेशा लोगों, रोजमर्रा के कामकाज के लिए सफर करने वालों, विद्यार्थियों और उपचार के लिए अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ी। शुक्रवार को मौसम में सुधार के साथ लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की ओर से मार्गों को खोलने का कार्य तेज किया गया। इसके बाद चंबा आने-जाने वाली बसों का संचालन फिर से शुरू हुआ। भरमौर रूट पर भी बस सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं जबकि जिले के कई अन्य स्थानीय रूटों पर भी बसों की नियमित आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि कुछ संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित मार्गों पर अभी भी एहतियात के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है। परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क की स्थिति के अनुसार बसों का संचालन कर रहा है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। जैसे ही सड़कें बहाल हो रही है बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें