फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ... नाली और नल के बीच फंसी सेहत

Fri, 24 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी कस्बे में पानी की लाइनों का मक्कड़जाल, गंदे पानी में डूबीं पेयजल लाइनें
विज्ञापन

लोगों को घरों में दूषित पानी पहुंचने की बढ़ी आशंका, फैल सकती है महामारी
कस्बे की निकासी नालियों को छू रही पीने के पानी की लाइनें, विभाग जल्द ले सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। कस्बे में लोगों के घरों तक पहुंचने वाला पानी सिर्फ पाइपों से नहीं, बल्कि गंदी नालियों के बीच से होकर गुजर रहा है। बरसात में जब ये पाइप पूरी तरह गंदे पानी में डूब जाते हैं, तब हर घूंट के साथ बीमारी का खतरा भी घरों की दहलीज तक पहुंच जाता है। बरसात के मौसम में कस्बे की गंदे पानी वाली नालियों और नालों में जल शक्ति विभाग के पेयजल पाइपें मकड़जाल की तरह उलझे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दूषित पेयजल के कारण संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
हैरानी की बात है कि जिन नालियों से गंदा पानी बहता है, उन्हीं के बीच से पेयजल पाइप गुजर रहे हैं। बरसात के दौरान कई जगह पाइप गंदे पानी में डूब जाते हैं। यदि कहीं पाइपों में रिसाव होता है तो दूषित पानी पेयजल आपूर्ति में मिल सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति जलजनित बीमारियों को बढ़ावा दे सकती है। इस बारे में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया जा चुका है मगर अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता बलविंद्र सिंह का कहना है कि यह मामल ध्यान में है। कहा कि जल्द ही इस बारे उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में अकसर जलजनित रोगों का खतरा रहता है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। विभाग इस बारे में सुध ले। - सुनील कुमार

पेयजल पाइपें नालियों में डाले गए है। यह पाइप काफी गंदे हो चुके हैं। हर समय गंदा पानी इन लाइनों को छूता है। पेयजल पाइपों को नालियों से बाहर निकाला जाए। - उत्तम चंद कौशल, उपाध्यक्ष हिमालय बचाओ समिति

निकासी नालियों के भीतर कनेक्शन हैं। ऐसे में नालियों की सफाई करने के लिए बेलचा तक नाली में नहीं जाता है। सफाई न होने से-मक्खी मच्छर मंडराते रहते हैं। - सुनील कुमार
विज्ञापन


गंदी नालियों और नालों से गुजरने वाले पाइप महामारी फैला सकते हैं। मकड़जाल में उलझे ये पाइप कस्बे की निकासी वाली नालियों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर रहे हैं। - मनोहर लाल गुप्ता, मानव कल्याण समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें