फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दशहरे पर चंबा में जाम, प्रमुख चौकों पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 20 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चौक से भरमौर चौक तक लगी कतारें, शोभायात्रा देखने उमड़ी भीड़ से बढ़ा दबाव
विज्ञापन

इरावती, सपड़ी, जुलाहकड़ी और बालू में भी धीमी रही वाहनों की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दशहरा पर्व पर सोमवार शाम शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहनों का दबाव बढ़ने से प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर लंबी कतारें लग गईं। कई जगह वाहन कछुए की चाल से आगे बढ़ते रहे, जिससे चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शाम करीब 4:49 बजे भरमौर चौक से मुख्य चौक की ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हुईं। इसके बाद यातायात का दबाव लगातार बढ़ता गया। शाम साढ़े पांच बजे तक मुख्य चौक, इरावती चौक, सपड़ी चौक और भरमौर चौक के अलावा जुलाहकड़ी, सुल्तानपुर और बालू चौक में भी वाहन फंसे नजर आए।
विज्ञापन

दशहरा पर्व की शोभायात्रा देखने के लिए जिला मुख्यालय के साथ आसपास के क्षेत्रों और दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई लोग दोपहिया वाहनों से शहर आए। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही धीमी पड़ गई। शाम के समय विभिन्न चौकों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। बड़े आयोजन के दौरान बढ़े यातायात दबाव ने शहर की रफ्तार थाम दी।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सभी एएसपी समेत सभी डीएसपी समेत 40 से अधिक पुलिस जवान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए थे। दशहरा पर भीड़ बढ़ने से जाम लगने की नौबत आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें