चंबा। शहर में लोगों को स्थानीय पारंपरिक व्यंजन खूब पसंद आ रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय के बाहर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सिड्डू, मंडियाली बबरू, घड़े की रोटी और खीर जैसे लजीज पकवान तैयार कर रही हैं। इन व्यंजनों के लोग इस कदर दीवाने हो रहे हैं कि हर सोमवार और मंगलवार को यहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने महिलाओं को सप्ताह में दो दिन स्टॉल लगाने की अनुमति दी है। व्यंजनों की एक प्लेट 50 रुपये में उपलब्ध है। इसका आमजन भी सहजता से स्वाद ले सकते हैं। नगर परिषद के एनयूएलएम (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) की प्रबंधक रुचि महाजन ने बताया कि भविष्य में इन स्टॉलों की संख्या बढ़ाने भी विचार किया जा रहा है।