फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में पर्यटक एटीवी बाइक से निहारेंगे वादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार में पर्यटक एटीवी बाइक से निहारेंगे वादियां
विज्ञापन

उपायुक्त भी कर चुके हैं बाइक से सैर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में पर्यटक अब पैराग्लाइडिंग के साथ एटीवी बाइक का आनंद भी उठा रहे हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल भी इस बाइक से खज्जियार की वादियों की सैर करने के लिए कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे। उन्होंने इसे पर्यटन की दृष्टि से काफी लाभदायक बताया।
विज्ञापन

पेट्रोल से चलने वाली इस बाइक को पर्यटक कच्चे और कीचड़ वाले रास्तों पर आसानी से चला सकते हैं। आमतौर पर बाइक दो टायरों वाली होती है, लेकिन एटीवी बाइक में चार टायर होते हैं। ऐसे में इसके पलटने का खतरा भी कम रहता है। एक राइड का पर्यटकों से 500 रुपये लिया जा रहा है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए खज्जियार में कई गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। हैंड ग्लाइडिंग, रॉलिंग बॉल, घुड़सवारी यहां पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पहले से मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें