बा के खज्जियार में रबड़ की टयूब पर बच्चे संग बैठ स्केटिंग करता पर्यटक
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार में बर्फ में सैलानियों ने खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, सोमवार को आए सैकड़ों सैलानियों ने बर्फ के बीच अठखेलियां भी कीं। नाच गाने के साथ जमकर ठुमके लगाए और ट्यूब राइडिंग का भी लुत्फ लिया। पर्यटन नगरी में सोमवार को लगभग एक हजार सैलानी घूमने पहुंचे। वीकेंड पर सैलानियों की खूब भीड़ जुट रही है। होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिलते नजर आ रहे हैं। सैलानी बर्फ के गोले एक-दूसरे पर फेंक रहे हैं तो वहीं फोटोग्राफी भी कर रहे हैं। बर्फबारी के बाद खज्जियार में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ी है। पार्किंग भी सैलानियों के वाहनों से फुल है। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बंद होने के बावजूद सैलानी बाया चंबा होकर लंबा सफर करने के बाद खज्जियार पहुंच रहे हैं।
निजी होटलों में 20 फीसदी छूट
नए साल के जश्न के लिए निजी होटलों में सैलानियों के लिए बीस फीसदी छूट रहेगी। इसमें सैलानियों के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। नए साल का जश्न मनाने के लिए विभिन्न जिलों और राज्यों के पर्यटक पहुंच रहे हैं। होटल प्रबंधक सुरजीत का कहना है कि नए साल में सैलानियों के आने की उम्मीद है। इनके लिए 20 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।