फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में डीजे की धुनों पर थिरके सैलानी

विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में नव वर्ष के आगमन को लेकर डीजे की धुन पर झूमते पर्यटक।
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नए साल के जश्न को लेकर पर्यटन नगरी डलहौजी पूरी तरह से पैक रही। यही हाल खज्जियार में भी देखने को मिला। हालांकि, खज्जियार में दिन के समय पर्यटकों की संख्या अधिक रही। जबकि, रात को पर्यटन नगरी डलहौजी पर्यटकों से गुलजार नजर आई। होटलों में शाम 6:00 बजे ही कैंप फायर शुरू हो गया जहां पर पर्यटक आग सेंकते हुए नए साल का जश्न मनाते दिखाते। कई होटलों में डीजे की व्यवस्था रही। डीजे की धुनों पर पर्यटकों ने जमकर मौज-मस्ती की। बनीखेत से लेकर डलहौजी तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही जिससे पर्यटकों को डलहौजी पहुंचने में यातायात जाम का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुलिस विभाग ने डलहौजी में दो रिजर्व बटालियन को तैनात किया है। रात को पुलिस के जवान डलहौजी के सभी चौराहों पर गश्त करते हुए नजर आए। वहीं, खज्जियार में सुबह से लेकर शाम तक झील मैदान पर्यटकों से भरा रहा। सुरक्षा के लिए वहां पर पुलिस के जवान ड्यूटी करते दिखे।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह मोनू ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए इस बार काफी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे। होटल मालिकों ने भी पर्यटकों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी। पर्यटकों को कमरों के किराये में छूट देने के साथ अन्य इंतजाम भी किए गए थे। बाहरी राज्यों के अलावा जिला चंबा से भी कई लोग परिवार के साथ घूमने के लिए डलहौजी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें