फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पलेई और टिपरी में पर्यटन को लगेंगे पंख

Fri, 05 Dec 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तलेरू झील के समीप स्थित पलेई और टिपरी गांवों में पर्यटन गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने पर्यटन विकास को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और त्वरित कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी सलूणी को निर्देशित किया कि स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के प्रयास तेज किए जाएं। उन्होंने बताया कि तलेरू में जैटी के संवर्धन का कार्य प्रगति पर है। साथ ही चमेरा-1 झील से पलेई और टिपरी तक बोटिंग गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए डॉकयार्ड स्थापित किए जाएंगे।
तलेरू में पर्यटकों के लिए उपलब्ध टॉयलेट, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 20 वाहनों की पार्किंग सुविधा भी विकसित की गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि तलेरू में प्लास्टिक उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और स्वच्छता व निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में तलेरू को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपदा प्रभावितों के आश्रय, मनरेगा जॉब कार्ड ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और तंबाकू मुक्त क्षेत्रों के निर्धारण पर भी विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें