फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन सरकारी स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल

Fri, 05 Dec 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के तीन सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में शामिल होने के बाद इन स्कूलों में शिक्षा के विकास पर वर्ष 2027 तक दो-दो करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। योजना के तहत इन स्कूलों को बजट मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा और चुवाड़ी इस योजना में शामिल हुए हैं।
केंद्र सरकार की ओर से स्कूलों को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से विशेष योजना शुरू हुई है। हालांकि, यह योजना वर्ष 2022 में शुरू हुई है, लेकिन समय के साथ-साथ योजना के तहत अन्य स्कूलों को भी योजना के तहत शामिल किया जा रहा है।
यह होगा फायदा
पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत समग्र, अनुभवात्मक और बहुआयामी शिक्षा दी जाती है। इसमें स्मार्ट क्लासरूम,आईसीटी लैब, व्यावसायिक शिक्षा (स्किलिंग), खेल और कला पर जोर, पर्यावरण-अनुकूल पहल (सौर ऊर्जा, जल संरक्षण) और शिक्षक प्रशिक्षण शामिल हैं, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो।
विज्ञापन

16 हुई पीएम श्री स्कूलों की संख्या
तीन नए स्कूलों के साथ जिले में पीएम श्री स्कूलों की संख्या 16 हो गई है। योजना के तहत अब इन स्कूलों को बजट भी मिलना शुरू हो गया है। भाग सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें