फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य पर होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन विभाग के सौजन्य से ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी 25 फरवरी से 25 मार्च तक अपनी प्रविष्टि डिजिटल फोटो के रूप में विभागीय ईमेल पर भेज सकते हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2020 का आयोजन फरवरी और मार्च में किया जा रहा है। जिला चंबा का इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से संबंधित विषय प्रतियोगिता में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: आठ हजार, पांच हजार और तीन हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त चार सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसकी राशि एक-एक हजार रुपये रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी चंबा जिला का मूल निवासी और आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रतिभागी केवल एक फोटो भेज सकेगा और प्रेषित की जाने वाली फोटो के साथ नाम, पता और मोबाइल नंबर देना आवश्यक होगा। फोटो का शीर्षक या व्याख्या 50 शब्दों के भीतर की जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता के लिए भेजे गए समस्त फोटोग्राफ के कॉपीराइट विभाग के पास रहेंगे और चयनित फोटो का प्रयोग विभाग द्वारा किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्यों में बिना शुल्क दिए किया जा सकेगा। प्रविष्टि डिजिटल फोटो के रूप में 25 फरवरी से लेकर 25 मार्च तक विभागीय ईमेल स्रह्लस्रशष्द्धड्डद्वड्ढड्डञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें