फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 130 रूटों पर चलेंगी सरकारी और निजी बसें

विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार के दिन सूना पड़ा चंबा का बस अड्डा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
आज 130 रूटों पर चलेंगी सरकारी और निजी बसें
विज्ञापन

चंबा-चामुंडा रूट पर भी चलेगी बस, रविवार को अधिकांश बसें न चलने से इंतजार में रहे लोग
शहर का मुख्य चौक रहा सुनसान, लोगों ने किया कोविड नियमों का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-चामुंडा रूट सहित आज से 130 रूटों पर सरकारी और निजी बसें चलेंगी। रविवार को अधिकांश रूटों पर बस सेवा न होना लोगों पर भारी पड़ता दिखा। बस स्टैंड सहित जगह-जगह लोग बसों का इंतजार करते देखे गए। वहीं जिला के चौराहे भी सुनसान दिखे। लोगों द्वारा कोरोना नियमों का पालन करते हुए घरों से बाहर न निकलना ही इसका कारण रहा। शहर में सब्जी, फल, डेयरी उत्पाद सहित दवाइयों की दुकानें खुली रही। पुलिसकर्मी ही मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखे।
गौर रहे कि जिला में रविवार को मुख्य चौक सहित चौराहे सुनसान रहे। लोगों की आवाजाही नाममात्र रहने की सूरत में कोविड नियम का पालन होता दिखा। वहीं निर्धारित दस रूटों के अलावा शेष रूटों पर एचआरटीसी बसों सहित इक्का-दुक्का रूटों पर ही निजी बसों का चलना लोगों पर भारी पड़ता दिखा। तीसा निवासी बिट्टू ने कहा कि वह चंबा में दो दिन पूर्व आया था। रविवार को उसने घर जाना था। सुबह नौ बजे से वह बस स्टैंड पर है लेकिन दो घंटों से इंतजार करने के बाद भी बस न आने से उसे परेशानी ही उठानी पड़ रही है। बस काउंटर पर जाकर पता किया तो बताया गया कि शाम के समय ही तीसा के लिए बस सेवा है। अब उसे शाम तक का इंतजार करना होगा। सिल्लाघ्राट निवासी देवेंद्र कुमार ने कहा कि उनके रूट पर बस नहीं आई है। बस का इंतजार करने के आधे घंटे बाद साहो रूट की बस आई है। इस बस से सफर करने के बाद भी उसे घर पहुंचने के लिए 18 किमी पैदल चलना होगा। कोहलड़ी निवासी बेली राम ने कहा कि काम के सिलसिले में वह जिला मुख्यालय आए थे। दोपहर के समय काम खत्म कर बस के जरिये वह घर जाना चाह रहे थे लेकिन, उनके रूट पर बस सेवा न होना उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। डलहौजी निवासी चमन ने कहा कि किसी काम के सिलसिले में वह निजी बस के जरिये चंबा तो पहुंच गया। काम निपटाने के बाद अब घर जाने के लिए तीन घंटों से बस नहीं मिल रही है। सरकार बसें चलाना चाहती है तो सीधे तरीके से चलाए अन्यथा बस सेवा को बंद ही कर देना चाहिए। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन के सख्त निर्देशों के चलते कोविड नियमों के तहत 50 फीसदी सवारियों के साथ ही रविवार को बसें विभिन्न रूटों पर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आारएम चंबा राजन जम्वाल ने कहा कि सोमवार को चंबा-चामुंडा रूट सहित जिला के 60 रूटों पर नियमित तौर पर बसें चलेंगी। लोगों की डिमांड के अनुसार रूटों को बढ़ाया जा सकता है। कोविड नियमों का पालन कर ही बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें