फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू-बघेईगढ़ मार्ग पर टिपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक सुरक्षित

Sat, 09 Sep 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चांजू-बघेईगढ़ मार्ग पर टिपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही है कि चालक ने ऐन मौके पर समझदारी दिखाकर टिपर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल चुराह की चांजू पंचायत के चुरसियो नामक जगह से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे टिपर कंदला ओर जा रहा था। सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण टिपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन को गिरता देख चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का आरोप है कि चांजू-बघेईगढ़ मार्ग लगभग 10 वर्षों से खस्ताहाल है। खस्ताहाल मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। कई बार लोक निर्माण विभाग से मार्ग की सुध लेने की मांग उठाई गई है। बावजूद इसके अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों में विनोद कुमार, तेज राम, जगदीश कुमार, किशोरी लाल, महेश कुमार, किशन चंद का कहना है कि कई बार लोनिवि को सूचित किया गया है, लेकिन समस्या बरकरार है। खस्ताहाल मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में विभाग को इससे सीख लेते हुए आगे कदम बढ़ाने चाहिए। बावजूद इसके मार्ग की सुध न लिया जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चांजू की प्रधान टेकू देवी का कहना है कि मार्ग ही हालत काफी खस्ताहाल है। इस कारण कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उन्होंने विभाग से मांग उठाई है कि मार्ग की समय रहते सुध ली जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंदर शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मार्ग की दशा को सुधारने के लिए उचित प्रयास जल्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें