फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 30 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो डिपुओं में नहीं मिलेगा सस्ता राशन

Sat, 09 Sep 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं ने 30 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो उन्हें डिपुओं से सस्ता राशन मिलना बंद हो जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम ने यह आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद उपभोक्ताओं को अगर डिपुओं से सस्ता राशन लेना है तो ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

वहीं, जिला चंबा ई-केवाईसी के मामले में पीछे है। जिले के पांगी में इंटरनेट सेवा ठीक न चलने के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। भरमौर और तीसा के महज चालीस प्रतिशत उपभोक्ताओं की ही ई-केवाईसी हो पाई है। विभाग के मुताबिक अगर उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाते है तो उनके राशन पर रोक भी लग सकती है। गौरतलब है कि विभाग ने ई केवाईसी करवाने के लिए तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले आखिरी तारीख 31 अगस्त थी।

जिला में इतने हैं राशन कार्ड उपभोक्ता
जिला चंबा में राशन कार्ड के आधार पर कुल 5 लाख 62 हजार 124 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 2 लाख 81 हजार 91 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। 2 लाख 72 हजार 711 लाभार्थियों की ई-केवाईसी होनी शेष है।
विज्ञापन



50 फीसदी उपभोक्ताओं की ही हो पाई ई-केवाईसी
जिला में अब तक महज 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी करवाई है। 50 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी करवाने के लिए शेष रहते हैं। ई-केवाईसी का सफल न होना, लाभार्थी के आधार का अपडेट न होना होता है, क्योंकि बच्चों को 5 से 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अपने आधार को अपडेट करवाना जरूरी होता है। इसलिए जिन लाभार्थियों ने अपने आधार अपडेट नहीं करवाए हैं, वे आधार केंद्र में जाकर पहले अपना आधार अपडेट करवा लें तथा उसके पश्चात अपनी ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड अगले माह अस्थायी तौर पर बंद कर दिए जाएंगे। ई-केवाईसी के लिए भी तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने आह्वान किया है कि उपभोक्ता ई-केवाईसी 30 से पूर्व करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें