फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुलेल और जोलना पंचायतें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। थुलेल और जोलना पंचायतों को भटियात प्रशासन ने सील कर दिया है। दोनों पंचायतों में कोरोना संक्रमण के अधिक मामले सामने आने और लोगों की ओर से कोविड नियमों का पालन न करने के कारण यह निर्णय लिया गया है। सील पंचायतों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। उनकी जरूरत का सामान पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। इसमें ग्रामीणों को भरपूर सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन ने बलाणा और ककरोटी को बफर जोन में शामिल किया गया है। इन पंचायतों में कुछ हद तक प्रशासन ने रियायतें प्रदान की हैं। सील पंचायतों में लोगों सहित वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, दोनों पंचायतों के साथ लगती बलाणा और ककरोटी पंचायतों को बफर जोन बनाया गया है। इन पंचायतों में प्रशासन ने कुछ हद तक छूट प्रदान की है। नायब तहसीलदार सिहुंता भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि जोलना और थुलेल पंचायतें सील कर दी गई हैं। जबकि, बलाणा और ककरोटी पंचायतों को बफर जोन में रखा गया है। कहा कि कोविड नियमों का पालन करने से ही इस महामारी से बचा जा सकता है। सभी लोगों का इसमें सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें