फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल से सिंचाई करते पकड़े तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मोतला में तीन लोगों को पेयजल से खेतों की सिंचाई करते हुए पकड़ा गया। लोगों की शिकायत के आधार पर जल शक्ति विभाग की टीम ने पाइपों को जब्त कर लिया है। साथ ही इन लोगों को सख्त हिदायत दी है कि अगर दोबारा उनकी शिकायत आती है तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेश्वर शर्मा के मुताबिक बेई और मोतला गांवों में तीन लोग दिन-रात पेयजल से खेतों की सिंचाई कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जल शक्ति विभाग को सूचना दी थी। विभाग ने शिकायत के आधार पर टीम को मौके पर भेजा और खेतों में बिछाए गए पाइपों को जब्त कर लिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में एक तरफ पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग पीने के पानी से सिंचाई कर रहे हैं। बहरहाल, ऐसा करने वाले लोगों पर जल शक्ति विभाग सख्त हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पेयजल का इस्तेमाल सिंचाई के लिए न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें