फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिनों में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में दो दिनों में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को दो मरीजों की मौत हुई। जबकि रविवार को साठ वर्षीय महिला ने जान गंवाई।
विज्ञापन

महिला जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत की थी। वे कैंसर से पीड़ित थी। शनिवार को उनकी कोरोना जांच की गई। इसमें वह संक्रमित पाई गई। उसकी हालत कैंसर के कारण काफी नाजुक थी। इसलिए उसे घर पर उपचाराधीन किया गया था। देर रात को अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 167 हो गई है।
यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच चुका है। कैंसर, फेफड़े और हृदय की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए कोरोना काफी घातक साबित हो रहा है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोविड से सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में दो दिनों में कोरोना से तीन रोगियों की मौत हुई है। लोगों को इसे गंभीरता से लेते हुए कोविड नियमों की पालना करनी चाहिए।
विज्ञापन

चंबा में 42 कोरोना के नए मामले, 16 लोग स्वस्थ
चंबा। जिले में रविवार को कोरोना के 42 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक नए संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। रैट से 144 सैंपलों की जांच की गई। जबकि आरटीपीसीआर में 159 सैंपल जांचे गए। इनमें 42 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 295 हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें