फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मदर्स डे के दिन तीन बच्चों के सिर से छिना मां का साया

Mon, 11 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

पैतृक श्मशानघाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र में मदर्स डे के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
दुर्घटना में काल का ग्रास बनीं सीता देवी के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पैतृक श्मशानघाट पर महिला का अंतिम संस्कार हुआ।
जानकारी के अनुसार गांव भेड़ोई निवासी दर्शन कुमार बीते रविवार अपनी मां को सत्संग से घर वापस लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी मां हर रविवार को सत्संग में शामिल होने हालेला जाती थीं। मां को लेकर घर लौट रहे दर्शन की कार जैसे ही सत्संग भवन से कुछ दूरी पर पहले मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही गाड़ी को पास देते समय कार अनियंत्रित हो गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही सामने से आ रही बस के यात्री तुरंत नीचे उतरे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां तेलका पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मदर्स डे के दिन ही तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें