फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ई-केवाईसी न करवाने वालों को मार्च में नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर

Mon, 12 Feb 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को मार्च में सिलिंडर नहीं मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से समस्त गैस वितरकों को इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवा लें। अन्यथा, आगामी माह उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। जिले में यह आंकड़ा 12,380 है। बहरहाल, अब ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसके लिए गैस एजेंसी प्रबंधन ने समस्त उपभोक्ताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे समय रहते ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो सके और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


गैस एजेंसी प्रबंधक राजमल ठाकुर ने बताया कि इस बारे में समस्त पंचायताें से पत्राचार किया गया है। कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से यह निर्देश मिले हैं। 28 फरवरी इसके लिए अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें