फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तलेरू की तर्ज पर मढूल में भी बोटिंग प्वाइंट बनाने की तैयारी

Mon, 12 Feb 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तलेरू की तर्ज पर अब उदयपुर के मढूल में बोटिंग प्वाइंट बनेगा। जिला पर्यटन विभाग इसके लिए संभावनाएं तलाश रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने रावी तट के समीप ग्राम पंचायत उदयपुर के मढूल नामक जगह का निरीक्षण किया है। यह मामला जिला परिषद चंबा की बैठक में भी उठ चुका है। इस बारे में अधिकारियों ने सर्वे की बात कही है। हालांकि, सर्दियों में रावी का जलस्तर काफी कम रहता है। अब विभागीय टीम अप्रैल में दोबारा निरीक्षण करेगी। अगर जलस्तर सही पाया जाता है तो तलेरू की तरह उदयपुर में भी बोटिंग शुरू की सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तलेरू में बना बोटिंग प्वाइंट पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की काफी आवाजाही रहती है। जिला प्रशासन भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके तहत अब उदयपुर में बोटिंग प्वाइंट शुरू करने की योजना है। अगर प्रशासन और विभाग का यह प्रयास सफल रहता है तो इससे डलहौजी और खज्जियार घूमने आने वाले पर्यटकों को नया स्थान मिल पाएगा। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस बारे में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वर्तमान में रावी में जलस्तर कम है। अप्रैल में दोबारा सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें