फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में तीस विद्यार्थी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
चंबा। जिले में सरकारी स्कूल खुलते ही कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। मात्र एक हफ्ते में ही तीस विद्यार्थी संक्रमित हो गए हैं। जबकि, अध्यापकों सहित नॉन टीचिंग का स्टाफ भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। 13 स्कूली कर्मियों को कोरोना ने जकड़ा है। स्कूलों में जहां कोरोना सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है वहीं, दूसरी ओर कोरोना जांच शुरू होने के बाद अब अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। बहरहाल, अब स्कूलों में कोरोना का कहर बढ़ने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह में दसवीं के छह, जमा एक के 14 और बारहवीं के दस विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकले हैं। ये विद्यार्थी होली, लड्डा, मैहला, कियाणी, मांधा, सुंडला, भलेई सहित लिग्गा स्कूल से संबंधित हैं। विभाग की ओर से रोजाना मॉनीटरिंग की जा रही है और स्कूल में कोरोना संक्रमित आने पर स्कूल को दो दिन के लिए सील किया जा रहा है।
साथ ही सैनिटाइजेशन भी करवाई जा रही है। इसके अलावा विद्यार्थियों और स्टाफ की भी सैंपलिंग करवाई जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते करीब पांच माह बाद स्कूलों के द्वार खुले हैं। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार कोरोना स्कूलों तक नहीं पहुंचेगा लेकिन, एक सप्ताह में ही कोरोना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कुल मिलाकर स्कूलों में नए मामले आने के बाद अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि सात दिन में तीस विद्यार्थी और 13 स्टाफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कहा कि विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही स्कूल भी सील किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें