मंगला (चंबा)। पंचायत मंगला के संपर्क मार्ग भरोड़ी के पास क्षतिग्रस्त डंगे का कार्य लोक निर्माण विभाग ने लगभग एक माह बाद फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह डंगा बीते वर्ष आपदा के दौरान ढह गया था। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को इसकी मरम्मत के लिए अवगत करवाया। इसके बाद कुछ समय पहले कार्य शुरू भी किया गया था लेकिन कुछ ही दिनों में काम फिर से बंद कर दिया गया था।
पंकज कुमार, साहिल कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, सुनील शर्मा और संजय कुमार ने बताया कि करीब आठ माह से डंगा न बनने के कारण सड़क के इस हिस्से पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही यह मार्ग सुरक्षित और सुचारु हो जाएगा। संवाद