फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खिली धूप में बारिश होने से बदला मौसम का मिजाज

Sun, 21 Jun 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर बरसे मेघ, डलहौजी में ओलावृष्टि किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/डलहौजी। जिला में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से खिली धूप के बीच दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। वहीं पर्यटन नगरी डलहौजी में ओलावृष्टि होने से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
दिनभर तेज धूप खिलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल उमड़ने लगे और देखते ही देखते जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। डलहौजी, बनीखेत, चंबा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। डलहौजी में कुछ समय तक ओलावृष्टि भी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि उप निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में हुई वर्षा मक्की सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की वृद्धि को बल मिलेगा और सिंचाई पर निर्भरता भी कम होगी। दूसरी ओर, साहो, कीड़ी, सलूणी, किहार और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बागवानों में रमेश कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार और दलिपा राम का कहना है कि यदि आगामी दिनों में भी ओलावृष्टि का दौर जारी रहा तो सेब, नाशपाती और अन्य फलदार पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव से पर्यटकों ने भी राहत महसूस की। पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम बेहद सुहावना हो गया जिससे पर्यटकों ने प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें