चंबा में चुराह के रैला में भरी बारिश के कारण खेतों में बिछी मक्की की फसल।स्रोत जागरूक पाठक
चुराह की टिकरीगढ़ पंचायत में बारिश ने बरपाया कहर, हुआ भारी नुकसान
ग्रामीण बोले, खेतों में पहुंच गया मलबा, मक्की की फसल पूरी तरह तबाह
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाले में जलस्तर बढ़ने से दो पुलियां बह गई हैं। इससे तीन गांवों का आपस मे संपर्क कट गया है। इन पुलियों का निर्माण ग्राम पंचायतों की ओर से करवाया गया था। एक पुली गांव कुठार को टिकरीगढ़ से जोड़ती थी। दूसरी पुली गांव टिकरी को डकरूंडा को जोड़ती थी। प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम को निरीक्षण करने के आदेश दे दिए हैं।
इसके अलावा करीब एक दर्जन किसानों के खेतों में ही मलबा भर गया है। इस कारण उनकी मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों में बशीर मोहम्मद, बोध राज, बिट्टू कुमार, होशियारा, चैन लाल, बंसी लाल और किशोरी लाल का कहना है कि भारी बारिश के कारण खेतों में मलबा आने से मक्की की फसल तबाह हो गई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
इनसेट
तहसीलदार अभिषेक ठाकुर का कहना है कि नुकसान के आकंलन के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी। कहा कि नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
पंकज सलारिया
चंबा में चुराह के रैला में भरी बारिश के कारण खेतों में बिछी मक्की की फसल।स्रोत जागरूक पाठक