फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वेंडर ने ढुलाई के दिए 82 हजार, चालक का नाम ही नहीं पता

Fri, 24 Jan 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा योजना के तहत सेब पौधों की खरीद और रोपण कार्य में 1.20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस थाना तीसा में पुलिस ने मामले में संलिप्त लोगों से करीब छह घंटे की कड़ी पूछताछ की, लेकिन अभी तक संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

मामले में यह सामने आया है कि वेंडर ने अक्टूबर 2022 में सनवाल पंचायत में आठ पौधरोपण कार्यों के लिए अपनी नर्सरी से 48,500 पौधे भेजे थे, लेकिन जांच में पाया गया कि उसके पास महज 22,000 के आसपास ही सेब के पौधे थे।
पुलिस की पूछताछ में वेंडर संतोषजनक जवाब देने में नाकाम रहा है। वेंडर के खाते में लगभग 88 लाख रुपये की राशि चेक माध्यम से प्राप्त हुई है। इस मामले में पंचायत की उप प्रधान की भी संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन

उप प्रधान की शादी जुलाई 2023 में गांव बासा खैरी तहसील डलहौजी में हुई थी, लेकिन वह तकनीकी कारणों से अभी भी सनवाल पंचायत की उप प्रधान के रूप में दर्ज हैं। उनके नाम पर भी इस सेब घोटाले में चेक के माध्यम से भुगतान हुआ है और उनके हस्ताक्षर 48,500 सेब पौधों के 50 बिलों पर हैं। इनमें से मार्च 2023 की गणना में केवल 19,300 पौधे पाए गए थे। उप प्रधान भी पुलिस के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाई।
ग्राम पंचायत प्रधान सनवाल को पहले ही इस मामले में निष्कासित किया हुआ है। पुलिस के सवालों के जवाब में प्रधान को यह भी पता नहीं है कि सेब के पौधे लगाने के लिए वर्ष 2022 में प्रस्ताव किसने डाला था। प्रधान अपना और पिता के नाम बताने तक ही सीमित रह पाया और उसके खाता में महज 1000, 1200 रुपये ही हैं। जबकि इसके ऊपर तत्कालीन एसडीएम की जांच और जिलाधीश चंबा की कार्यवाही में लगभग 64 लाख रुपये की राशि के दुरुपयोग करने के आरोप है।
गौरतलब है कि सनवाल पंचायत में 2022 में सेब बगीचा निर्माण के लिए 1.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस मामले की जांच थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार कर रहे हैं। तीन जनवरी 2025 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस घोटाले में सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में संलिप्त लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें