फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को तय समय में पूरा करें अधिकारी : डॉ. नीलम

Fri, 24 Jan 2025 07:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में जिला परिषद की बैठक के दौरान मौजूद जिला परिषद सदस्य और वि​भिन्न विभागो के अ​धिक
विज्ञापन
चंबा। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बचत भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष डाॅ. नीलम कुमारी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित नए और पुराने 79 मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिला चंबा को पर्यटन हब बनाने को लेकर विशेष विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के द्वारा जिला के विभिन्न अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और पर्यटन स्थलों को विकसित कर वहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न मदों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सड़क, शिक्षा व अन्य मामलों से संबंधित मद बैठक में मुख्य रूप शामिल रहें। बैठक में अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने कहा कि जिन विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं की जा सकी है उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी। उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों व सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के गत माह हुए आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन भी रखा। बैठक में परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें