फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दस साल से नहीं बढ़ा प्राइमरी स्कूल मुगला का दर्जा

Sat, 28 Mar 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों ने स्कूल का दर्जा माध्यमिक करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा, करियां या हरदासपुरा का करना पड़ रहा बच्चों को रूख
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुगला को स्तरोन्नत करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि मुगला स्कूल को स्तरोन्नत कर माध्यमिक स्कूल का दर्जा दिया जाए।
स्थानीय निवासी अमन कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमारी और ईश्वर सिंह आदि का कहना है कि यह स्कूल काफी पुराना है। 10 साल से वे स्कूल को माध्यमिक का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि स्कूली बच्चों को माध्यमिक शिक्षा हासिल करने के लिए एक किलोमीटर दूर करियां और हरदासपुरा का रुख करना पड़ रहा है। मुख्य हाईवे होने के चलते उन्हें हर समय बच्चों की चिंता सताती रहती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और सदर विधायक से मांग की है कि उक्त स्कूल का दर्जा बढ़ाया जाए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना पेश आए।
विज्ञापन


उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य प्रस्ताव दें। इसे स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। इसी के बाद ही स्कूल का दर्जा बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें