फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध निर्माण-अतिक्रमण न हटाया तो जुर्माना, चालान भी काटा जाएगा

Sat, 28 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़ते अवैध कब्जों, रेहड़ी-फड़ी के कारण बिगड़ी व्यवस्था पर नप की चेतावनी
विज्ञापन

पूरे शहर में घूमी नप की गाड़ी, स्पीकर से दुकानदारों और धारकों को किया जागरूक
चेतावनी के बाद अब सीधे सामान होगा जब्त, पांच हजार का चालान भी काटा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में बढ़ते अवैध कब्जों और रेहड़ी-फड़ी के कारण बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए नगर परिषद ने सख्त रुख अपना लिया है।
शहर में गाड़ी के माध्यम से मुनादी कर दुकानदारों और रेहड़ी धारकों को चेतावनी दी गई है कि यदि अवैध निर्माण और अतिक्रमण तुरंत नहीं हटाया गया तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर परिषद के अनुसार नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध सामान जब्त होगा और चालान किया जाएगा। नगर परिषद का यह अभियान शहर में अव्यवस्था और अवैध कब्जों को रोकने के लिए चलाया गया। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि जागरूकता और नियमों का पालन ही शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने का तरीका है। शहर में इस तरह की निगरानी से अव्यवस्था कम होगी। दुकानदारों और अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों हिदायत दी है कि अवैध निर्माण और रेहड़ियां नहीं हटाई तो चालान किया जाएगा। अवैध रेहड़ियों और निर्माण का सामान जब्त किया जाएगा और चालान अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुछ माह पहले भी इसी तरह की चेतावनी दी थी और तीन दिनों तक अवैध रेहड़ियां और निर्माण हटाने का अभियान चलाया था। जिसके बाद हालात पहले जैसे ही बन गए है। शहर में पहले से ज्यादा अवैध रेहड़ियां और अवैध निर्माण किया गया है। दुकानों के बाहर सड़क पर ही सामान सजाया है। राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। इसको लेकर नगर परिषद ने एक बार फिर स्पीकर चला यह चेतावनी दी है कि कार्यवाही होने से पहले नियमों का पालन करे वरना चालान भुगतने को तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें