चंबा में रामलीला मंचन में सीता हरण दृष्य के दौरान कलाकार।संवाद
चंबा। चौगान कला मंच पर आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण के प्रसंग का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
रामलीला के अन्य दृश्यों का भी मंचन किया गया। सीता हरण का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन में रावण की ओर से साधु का वेश धारण करने से लेकर माता सीता के हरण तक की घटनाओं को दर्शाया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण की कथा से जोड़े रखा। अन्य प्रसंगों को भी मंच पर उतारा गया। कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं के माध्यम से मर्यादा, धर्म और सत्य के महत्व को दर्शाया। मंचन के दौरान दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय का आनंद लिया। रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा के बारे में जानने का अवसर मिलता है। संवाद