फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छत टपकी, गंदे पानी में घिरा इमरजेंसी वार्ड

Fri, 03 Apr 2026 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ होने पर मेडिकल कॉलेज में गंदे पानी से परेशान हुए मरीज-तीमारदार
विज्ञापन

प्रथम से लेकर चतुर्थ तल तक चल रहा है शौचालयों में मरम्मत करवाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में उस समय हालात खराब हो गए जब मौसम साफ होने पर भी वीरवार शाम को पिलर से अचानक गंदा पानी टपकने लगा।
फर्श पर पानी एकत्रित होने से उपचार करवाने पहुंचे मरीजों-तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को गंदा पानी टपकने से परेशानियां उठानी पड़ीं। सफाई कर्मचारी को मौके पर बुलाकर पौछा लगवाकर पानी को तो हटवाने का प्रयास हुआ लेकिन प्रबंधन की लचर व्यवस्था भी सबके सामने आ गई।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रथम से लेकर चतुर्थ तल तक शौचालयों में मरम्मत कार्य करवा रहा है। वहीं, आपातकालीन कक्ष के बीच पानी का टपकना प्रबंधन के कार्य पर भी सवाल उठा रहा है। तीमारदारों में अशोक कुमार, केवल शर्मा, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, हरीश कुमार, दीपक शर्मा, रेखा देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी और योगराज ने बताया कि पांच विस क्षेत्रों के लोग उपचार के लिए मेडिकल कॉलेेज चंबा पर ही निर्भर हैं लेकिन अव्यवस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में पुरुष शौचालयों का कार्य बीते चार माह से चल रहा। इससे मरीजों-तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ी हैं। वहीं, आपातकालीन कक्ष में पानी का टपकना चिंता का विषय है। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक चंबा डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया मामला ध्यान में लाया गया है। छत के ऊपर से पानी का रिसाव होने से ये समस्या पेश आई। बहरहाल, समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें