फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साच खास पावर हाउस से बिजली बहाल

Fri, 03 Apr 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन से ठप पड़ी परियोजना का चालू करने में कर्मियों ने खूब बहाया पसीना
विज्ञापन

साच पास पावर हाउस बहाल होने से 15 पंचायतें रोशन, लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में विद्युत बोर्ड ने साच खास पावर हाउस को पूरी तरह बहाल कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है।
भूस्खलन के कारण ठप पड़ी महत्वपूर्ण परियोजना को फिर से चालू करने के लिए विभागीय अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत की। साच घराट स्थित पावर हाउस में अचानक हुए भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया था। इससे बिजली उत्पादन रुक गया था। इस घटना से साच खास सहित आसपास के कई गांवों में अंधेरा छा गया था। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से विद्यार्थियों, छोटे कारोबारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को इस दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लिहाजा, बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करेल, किलाड़ प्रथम, किलाड़-द्वितीय, करयास, करयूणी, हुड़ान, साच, मिंधल, कुमार रेई, पुर्थी, पुंटों सेंचू, शूण और साहली में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुरेश चंदेल ने बताया कि जैसे ही भूस्खलन की सूचना मिली तो तत्काल मौके पर टीम को भेजकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, लगातार बदलते मौसम और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद विभाग की टीम ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें