फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना 18वें दिन भी जारी

Fri, 08 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सुरंगानी में धरने के दौरान बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के पदा​धिकारी और सदस्य।स
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने में सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र, यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष लोक राम, धर्म चंद, चैन लाल, सुरेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह और चमन सिंह मौजूद रहे। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि प्रबंधन के रवैये को देखते हुए यूनियन अब आंदोलन को और सख्त करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मुख्य मांग दुनी चंद की नौकरी की बहाली है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के स्थान पर 58 वर्ष में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के भविष्य के साथ इस प्रकार का अन्याय यूनियन स्वीकार नहीं करेगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूर लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं लेकिन यदि प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें