फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल की थाप पर निकली गुरु रविदास की शोभायात्रा

विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर शोभा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय के धड़ोग मोहल्ले स्थित गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई। पंजाबी ढोल की थाप पर कतार में लोग भजन-कीर्तन करते हुए निकले, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान सदर विधायक पवन नैयर और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर भी मौजूद रहे। इस दौरान पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए देर शाम शोभायात्रा गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, गुरु रविदास परछोड़ की ओर से गुरु रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई।
इस मौके पर गुरु रविदास सभा की उपाध्यक्ष आशा देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। शोभायात्रा परछोड़ से रवाना हुई और सिहुंता, गरनोटा, समोट, टुंडी और डैंठा से होते हुए वापिस पहुंची। इस मौके पर पंचायत प्रधान परमो सिंह सहित गुरु रविदास सभा के सदस्य बंशी लाल भी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी तरफ जिला मुख्यालय में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें